फिल्म पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा की रिलीज डेट आई सामने, अगले साल मचेगा धमाका
फिल्म पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा की रिलीज डेट आई सामने
Updated : September 26, 2021 07:13 PM ISTहाल ही में ऐलान हुआ कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी की डायरेक्ट की हुई ये फिल्म सीधे थियेटर्स पर रिलीज होगी। इसके बाद अब और भी फिल्मों की झड़ी लग गई है। पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा अगले साल एक के बाद एक आने वाले महीनों में रिलीज हो रही हैं।
पृथ्वीराज
इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद फिल्म के अहम किरदार हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। ये मूवी 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।
जयेशभाई जोरदार
फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म सामाजिक मुद्दे पर है और महिलाओं की आवाज उठाते नजर आएगी। इसे 25 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।
शमशेरा
शमशेरा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मेन स्टार्स हैं और फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।
⭐ #Prithviraj [#AkshayKumar, #ManushiChhillar, #SanjayDutt, #SonuSood]: 21 Jan 2022
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2021
⭐ #JayeshbhaiJordaar [#RanveerSingh, #ShaliniPandey]: 25 Feb 2022
⭐ #Shamshera [#RanbirKapoor, #VaaniKapoor, #SanjayDutt]: 18 March 2022 pic.twitter.com/FZDtG1oOGy
ये तीनों ही फिल्में सीधे थियेटर्स पर रिलीज होंगी या ओटीटी पर इस पर अभी साफ जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद यही है कि इन फिल्म्स को थियेटर्स पर ही रिलीज किया जाएगा। अगले साल का कैलेंडर अब तैयार होता नजर आ रहा है। उम्मीद है कि और भी तैयार फिल्मों की रिलीज डेट का जल्द ऐलान होगा।