निक जोनस से शादी के बाद इस मिलियन डोलर्स के घर में रहेंगी प्रियंका चोपड़ा !
Updated : August 12, 2019 10:00 PM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सगाई के बाद अब जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों शादी एक दूसरे के साथ अपने फ्यूचर की प्लानिंग पहले ही कर चुके हैं। अब बस शादी की देरी है। खबरों की माने तो प्रियंका दीपिका और रणवीर की शादी के बाद मतलब दिसम्बर में शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है ये शादी उदयपुर के उम्मेद पैलेस में बिलकुल शाही अंदाज़ में होगी। लेकिन उससे से भी ज्यादा सुर्ख़ियों में है प्रियंका का ससुराल। मतलब उनका घर, जहाँ वो शादी के बाद रहने वाली हैं।
प्रियंका, निक से शादी के बाद उनके नए नवेले घर में शिफ्ट में शिफ्ट होंग। दरअसल, प्रियंका से सगाई से पहले निक ने लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में एक खूबसूरत, आलीशान घर लिया है। जहाँ वो शादी के बाद प्रियंका के साथ रहने वाले हैं। इस बेशकीमती घर की कीमत का अंदाज़ा लगाना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है।
निक जोनस से शादी के बाद यहाँ रहेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा -