सलमान पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कोई अनबन नहीं है
सलमान पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कोई अनबन नहीं है
Updated : September 25, 2019 10:17 AM ISTबॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाई रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा अपने आप को विवादों से दूर रखती हैं। फिर भी पिछले दिनों उनकी और सलमान खान की अनबन की खबरें सामने आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। जिसके बाद से सलमान काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने कई मौकों पर प्रियंको को फिल्म छोड़ने के लिए ताने मारे थे।
प्रियंका ने इस पर कोई रियेक्ट नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि सलमान के साथ कोई इश्यू या अनबन नहीं है। वो सलमान को काफी मानती हैं और सलमान की बहन अर्पिता उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं।
प्रियंका ने मुबंई मिरर से बात करते हुए कहा, ''मैं सिर्फ यही कहूंगी कि अगर मुझे कोई रियेक्शन देना होता तो दे चुकी होती। सलमान कमाल के हैं। मैंने हमेशा उनकी तारीफ की है। वो निक और मेरे रिसेप्शन पर आए, हम उनके घर गए। मैं उनकी बहन (अर्पिता) के काफी करीब हूं। तो उनके साथ कोई अनबन थी ही नहीं।''
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है और ये 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा प्रियंका एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी। ये नेटफ्लिक्स की एक वेब फिल्म है जिसका नाम we can be Heroes है। ये एक सुपरहीरोज की फिल्म है।