प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, उनके 70वें जन्मदिन पर शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो
प्रियंका ने पिता के 70 वें जन्मदिन पर शेयर किया ये खूबसूरत वीडियो
Updated : August 23, 2020 10:26 AM ISTप्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थी। वो अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन आज खास मौका है। आज प्रियंका के डैडी का जन्मदिन है। अगर वो इस दुनिया में होते तो अपना 70वां जन्मदिन मना रहे होते। प्रियंका ने इस खूबसूरत पल को याद करते हुए अनोखे अंदाज़ में उन्हें को विश किया है।
प्रियंका ने फिल्मफेयर अवार्ड का एक वीडियो शेयर किया है। इस अवार्ड फंक्शन में प्रियंका नहीं बल्कि उनके पिता उनकी तरफ से अवार्ड लेते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में अशोक चोपड़ा बता रहे हैं कि प्रियंका लेट है इसलिए वो उनकी तरफ से अवार्ड ले रहे हैं। आगे उन्होंने खूबसूरत बातें और कहीं। आप भी सुनिए-
कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की 7वीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया था। प्रियंका ने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि वो उन्हें कितना याद करती हैं।
View this post on InstagramWe're connected by heartstrings to infinity ❤ Miss you dad, every single day!
वहीं प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। बेशक वो इस समय अमेरिका में हो लेकिन वो बॉलीवुड जगत की हर अपडेट रखती हैं। हाल में उन्होंने सोनू सूद द्वारा किये गए काम की भी भी खूब तारीफ की थी। फ़िलहाल वो इस कोरोना टाइम में पति निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं।
\