प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मनाया पालतू कुत्ते डायना का चौथा जन्मदिन, शेयर की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मनाया पालतू कुत्ते डायना का चौथा जन्मदिन
Updated : September 05, 2020 04:58 PM ISTग्लोबन आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने कुत्तों से कितना प्यार करती हैं ये तो हम सभी जानते हैं। उनके पास कई प्रकार के कुत्ते हैं जिसमें से वो आज अपनी फेवरेट फीमेल डॉग डायना का चौथा जन्मदिन मना रही हैं। डायना के जन्मदिन पर प्रियंका ने के खूबसूरत पोस्ट शेयर शेयर किया है। डायना के खूबसूरत पलों को इकठ्ठा करते हुए प्रियंका ने एक छोटा वीडियो बनाया है। इस वीडियो में डायना घर में खेलती नज़र आ रही है।
View this post on InstagramA year older, a year bolder... coz today I turned #Fantastic4 ✨ ?: @dojacat
इसके अलावा प्रियंका और निक ने डायना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें चौथे जन्मदिन की बधाई दी है।
कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक के घर एक न्य कुत्ता आया है जिसका नाम पांडा रखा गया है। इस पूरे कोरोना काल में प्रियंका अपने इन्हीं पालतू जानवरों के साथ समय बिताती रही।
वहीं प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। बेशक वो इस समय अमेरिका में हो लेकिन वो बॉलीवुड जगत की हर अपडेट रखती हैं। हाल में उन्होंने सोनू सूद द्वारा किये गए काम की भी भी खूब तारीफ की थी। फ़िलहाल वो इस कोरोना टाइम में पति निक जोनस और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिता रही हैं।