प्रियंका चोपड़ा को उनकी आंखों के लिए मिला ख़राब रिव्यू, बोलीं- सॉरी, मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकती”!
प्रियंका चोपड़ा को उनकी आंखों के लिए मिला ख़राब रिव्यू
Updated : July 04, 2021 06:35 PM ISTएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अचीवमेंट्स की लम्बी लिस्ट को बढ़ाते हुए, अपना एक हेयर-केयर ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिस्मेने वो अपने हेयरकेयर ब्रांड के रिव्यूज़ पढ़ रही हिं, जो उन्हें लोगों ने भेजे हैं। कुछेक रिव्यू पढ़ने के बाद उनके सामने, उनकी आंखों को लेकर एक ख़राब रिव्यू आया।
इस रिव्यू को ज़ोर से पढ़ते हुए उन्होंने कहा, “मैं प्रियंका चोपड़ा की आंखों से अपसेट हूं। मुझे कुछ बेचैनी होने लगती है”। ऐसा लगा कि वीडियो में एक मज़ेदार ट्विस्ट डालने के लिए खुद प्रियंका की टीम ने ये रिव्यू ऐड किया था। इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसे (कमेन्ट को) रिव्यूज़ में होना चाहिए था। लेकिन अगर ऐसी बात है तो। मुझे नहीं पता मैं इस बारे में क्या कर सकती हूं। सॉरी”।
View this post on Instagram
इस वीडियो पर रियेक्ट करते हुए प्रियंका की कज़िन परिणीती चोपड़ा ने कमेन्ट किया, “इतनी क्यूट क्यों?”। प्रियंका के फैन्स ने इस वीडियो पर कमेन्ट करते हुए ये भी पूछा कि उनके ये प्रोडक्ट्स भारत में कब अवेलेबल होंगे।