प्रियंका चोपड़ा ने बताया ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज़; फिल्म में उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हुई जनता
प्रियंका चोपड़ा ने बताया ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज़
Updated : September 08, 2021 05:05 PM ISTहमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल लेवल पर ग़ज़ब भौकाल बना रही हैं। अगर आप प्रियंका के फैन हैं तो ये जानकारी होगी ही कि दुनिया भर में भयंकर पॉपुलर ‘मैट्रिक्स’ फिल्मों की फ्रेंचाइजी में उनकी एंट्री हो चुकी है। प्रियंका ने कुछ समय पहले बताया था कि ‘मैट्रिक्स 4’ में वो नज़र आने वाली हैं।
अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ‘मैट्रिक्स 4’ से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है जिसके बाद देसी फैन्स में उत्साह की लहर एक बार फिर से दौड़ गई है। प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर ‘मैट्रिक्स 4’ की ट्रेलर रिलीज़ डेट शेयर की है। पोस्ट में प्रियंका ने एक फोटो शेयर किया जिसमें एक लाल और एक नीला कैप्सूल है।
View this post on Instagram
कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “जी हां! ये पिल लेने का टाइम लगभग आ चुका है… ट्रेलर गुरुवार को सुबह 6 बजे (भारत के हिसाब से शाम 6:30 बजे)। आगे बढ़िए और मेरे बायो में जाकर लिंक पर क्लिक कीजिए, और खुद अनुभव कीजिए। चॉइस आपकी है!”
प्रियंका के बायो में एक लिंक है जिसे खोलने पर यही लाल और नीला कैप्सूल सामने आते हैं। क्लिक करने पर दोनों से आपको दो अलग-अलग रियलिटी देखने को मिलती हैं। प्रियंका की इस अनाउन्समेंट से फैन्स और उनके इंडियन को-स्टार्स बहुत खुश हैं और कमेंट्स में कहते नहीं थक रहे हैं कि वो कितनी बेसब्री से इस फिल्म में प्रियंका को देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।