प्रियंका चोपड़ा को अनुभव सिन्हा ने याद दिलाया उनका बुरा दौर, एक्ट्रेस ने कहा- थप्पड़ नहीं, काम से मारो!
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- थप्पड़ नहीं, काम से मारो
Updated : July 02, 2020 12:54 PM ISTप्रियंका चोपड़ा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपने कदम मजबूती से जमा लिए हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका ने हाल ही में एक और ऐसा कदम लिया है जिससे सिर्फ़ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि बतौर बिजनेस वुमन भी उनकी पावर का पता चलता है। प्रियंका ने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल के लिए करोड़ों की एक ‘फर्स्ट लुक’ ग्लोबल टीवी डील साइन की है। ग्लोबल डील होने का मतलब ये है कि प्रियंका हिंदी-इंग्लिश ही नहीं किसी भी भाषा में कंटेंट बना सकती हैं।
लेकिन प्रियंका के लिए माहौल हमेशा इतना ज़बरदस्त नहीं था। एक वक़्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड में प्रियंका के पास काम की कमी हो गई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि कई फिल्म मेकर्स उनके साथ काम करने को राजी नहीं थे और यहां तक कि एक अख़बार ने उनका करियर ख़त्म बताया था। ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को प्रियंका के डील साइन करने पर वो दौर याद आ गया और उन्होंने इस बात पर एक ट्वीट किया।
अनुभव ने इस बात के लिए प्रियंका की तारीफ़ भी की कि उन्होंने सिर्फ़ अपने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने काम का झंडा गाड़ा। अनुभव के इस ट्वीट का जवाब प्रियंका ने अपने जाने पहचाने दबंग स्टाइल में दिया। प्रियंका ने लिखा, ‘थप्पड़ से नहीं काम से मारो।’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thappad nahi.. kaam se maaro.. ?? lol. Thank you @anubhavsinha for the support.. https://t.co/IkfzZcKCko
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 1, 2020
प्रियंका ने तारीफ़ के लिए अनुभव का शुक्रिया भी अदा किया। यकीनन प्रियंका, काम से जो तमाचा मारा जाता है उसकी आवाज़ हाथ से मारे थप्पड़ से कहीं ज्यादा होती है।