प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 20 साल पुराना मिस इंडिया कांटेस्ट का वीडियो, कहा 'उम्मीद नहीं थी जीत जाउंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 20 साल पुराना मिस इंडिया वाला वीडियो
Updated : July 24, 2020 12:51 PM ISTग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गये हैं। उन्होंने अपने इस 20 साल की जर्नी को एक वीडियो के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर किया। प्रियंका का सफ़र 20 साल पहले ब्यूटी पेजेंट मिस इंडिया से शुरू हुआ और आज वो हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं।
प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये उन पुराने पलों और अपनी उपलब्धियों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। प्रियंका ने अपने क्राउन, हेयरस्टाइल पर खूब बातें की। प्रियंका मजाकिया अंदाज़ में कहती हैं- 'ये मैंने क्या पहना है। मेरे सिर पर ये कांटों सा डिजाइन वाला ताज क्या है। क्या मैं खुद को जीसस समझ रही थी।' आगे अपने आपको ऐसे देख कर प्रियंका हंस पड़ी। उन्होंने ये भी बताया कि पहले उनके लम्बे और खूबसूरत बाल थे।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Alright guys, we’re doing this! I’m watching footage from my Miss India pageant in 2000! This is where it all began... If you’ve never seen these before, you are in for quite a treat. ? #20in2020 @feminamissindia pic.twitter.com/0Qmr1EMy23
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 23, 2020
प्रियंका ने अपनी इस 20 साल की जर्नी में कई मुकाम हासिल किये हैं। वो बॉलीवुड से हॉलीवुड जा पहुंची। कई बड़े ब्रांड, प्रोजेक्ट्स के साथ जुडी हुई हैं। इसके साथ ही वो हिंदी फिल्मों पर भी फोकस कर रही हैं। पिछले साल वो फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ नज़र आई थीं। उम्मीद हैं आने वाले वक़्त में हम उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में देखें। कोरोना काल में वो अमेरिका में पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। हाल में उन्होंने अपना 38वां जन्मदिन भी वहीं सेलिब्रेट किया।