प्रियंका चोपड़ा ने कहा हेयरस्टाइलिंग में हो गई हैं एक्सपर्ट, शेयर किया बुक की पहली कॉपी के साथ फोटो!
प्रियंका चोपड़ा ने कहा हेयरस्टाइलिंग में हो गई हैं एक्सपर्ट
Updated : January 20, 2021 08:41 AM ISTबॉलीवुड फैंस की फेवरेट प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपने कातिलाना स्टाइल और दमदार काम से जलवा बीखेरने वाली प्रियंका, पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नज़र नहीं आई हैं, लेकिन इस साल उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल प्रियंका की नेटफ़्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 22 जनवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है और इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव काम कर रहे हैं। फिल्म का प्रोमोशन पूरे ज़ोरों पर है और प्रियंका इसके लिए खूब सारा ऑनलाइन ईवेंट्स में नज़र आ रही हैं। इसके अलावा प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ भी पब्लिश हो चुकी है और इसके लिए भी प्रियंका खूब प्रोमोशन सेशन अटेण्ड कर रही हैं।
View this post on Instagram
अब इतने इवेंट्स घर से डील करने कमतलब है कि प्रियंका को खुद ही अच्छे से तैयार भी होना पड़ता होगा। प्रियंका ने अब सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है जिसमें उन्होने बालों का एक खूबसूरत बन बनाया हुआ है। फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मुझे ये कहना पड़ेगा कि मैं बालों को सेट करने में काफी एक्सपर्ट हो गई हूँ’! प्रियंका ने इन्स्टा स्टोरी में अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ की पहली कॉपी के साथ फोटो भी शेयर किया।
View this post on Instagram
बता दें कि, प्रियंका एक प्रोजेक्ट के शूट के लिए लंदन पहुँचीं थीं मगर लॉकडाउन लगने के कारण अपने पति निक जोनस के साथ वहीं पर हैं और वहीं से प्रोमोशन्स का काम कर रही हैं।