फिल्म 'भारत' में सलमान की तरह 5 अलग अवतार में नज़र आयेंगी प्रियंका चोपड़ा !
Updated : June 28, 2018 03:24 PM ISTदेसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद खास दोस्त निक जोनस के साथ मुंबई लौटी हैं। मुंबई आने के बाद वो जल्द ही अपने पेंडिंग काम को कर रही है। साथ ही वो कुछ ही दिनों में वो सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। फिल्म के साथ प्रियंका लगभग 3 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं।
सलमान के साथ प्रियंका को वापस देखना सच में बड़ा मज़ेदार होने वाला है। लेकिन सबसे खास है प्रियंका का किरदार क्योंकि फिल्म में प्रियंका भी सलमान की तरह 5 अलग-अलग किरदार में नज़र आयेंगी। फिल्म एम् उनका सफ़र 28 से 60 साल तक का दिखाया जायेगा। जिसमें वो अलग अलग किरदार और रूप में नज़र आयेंगी।
आपको बता दें, सलमान और प्रियंका के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी भी होंगी। और ये सभी जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बताया तो ये भी गया है कि इस फिल्म का बजट करीब 180 से ज्यादा का होगा। मतलब ये फिल्म सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में से एक होगी। अगर फिल्म की बात करे तो ये साउथ कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित होगी, जिसे सलमान की ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फ़िल्में बना चुके अली अब्बास जफ़र डायरेक्ट कर रहे हैं। वैसे प्रियंका और सलमान को इस नए अवतार में देखने के लिए हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं।