प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' ने एक हफ्ते में ही ‘द न्यू यॉर्क टाइम्स’ बेस्ट सेलर्स लिस्ट में बनाई जगह!
प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' ने एक हफ्ते में ही किया ये कमाल
Updated : February 19, 2021 11:19 AM ISTग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहीं और इसका कारण था उनकी आने वाली किताब ‘अनफिनिश्ड’ का प्रोमोशन। प्रियंका ने अभी तक के अपने सफर ये संस्मरण लिखा है जो अब रिलीज़ हो चुका है। शुक्रवार को प्रियंका ने फैंस के लिए एक थैंक्स नोट शेयर किया, जिसकी वजह ये है कि उनकी पहली ही किताब ‘अनफिनिश्ड’ ‘ड न्यू यॉर्क टाइम्स’ की बेस्टसेलर लिस्ट में जगह बना चुकी है।प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर ‘अनफिनिश्ड’ के कवर के साथ एक छोटी सी क्लिप शेयर की।
View this post on Instagram
इस वीडियो में उनकी जिंदगी के कुछ मज़ेदार और अज़ीज़ मोमेंट्स की फोटोज भी हैं, जो उन्होने अपनी किताब में भी शेयर की हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने फैंस के नाम थैंक्यू नोट भी लिखा। उन्होने लिखा, ‘तो ये हो गया है... एक हफ्ते से भी कम समय में... द न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर्स लिस्ट!! उन सभी का शुक्रिया जिन्होने अनफिनिश्ड को सपोर्ट किया। अनंत आभार’।
View this post on Instagram
जहां प्रियंका के ढेर सारी बॉलीवुड साथियों ने उनकी ये पोस्ट लाइक की वहीं कुछ ने कमेंट्स में भी उनका हौंसला बढ़ाया। कम की बात करें तो प्रियंका जनवरी में ही राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नज़र आई थीं।