प्रियंका चोपड़ा की शादी एक्टर मोहित रैना से करवाना चाहता था उनका परिवार, जानिए
प्रियंका चोपड़ा की शादी एक्टर मोहित रैना से करवाना चाहता था उनका परिवार
Updated : May 15, 2021 03:14 PM ISTग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने काम को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वो भारत में फैले कोरोना वायरस की स्थिति पर लगातार नज़र बनाये हुए हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। वहीं प्रियंका इन दिनों अमेरिका में पति निक जोनस के साथ भी अच्छा समय बिता रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका के परिवार वाले चाहते थे कि एक्ट्रेस मोहित रैना संग शादी कर अपना घर बसा ले।
View this post on Instagram
मोहित रैना टीवी के पॉपुलर शो 'देवो के देव महादेव' में लीड किरदार निभा रहे थे। इसी दौरान उनकी आंटी को मोहित पसंद आ गए। वो चाहती थीं कि प्रियंका मोहित से शादी कर ले। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि शायद मेरी आंटी को लगा कि लड़का अच्छा है, सच्चा है, यंग है और एक शानदार एक्टर भी है।
प्रियंका की आंटी की इच्छा जब मोहित को पता चली तो उन्होंने इस पर ख़ुशी जताई उन्होंने कहा कि प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर। इस जिंदगी में तो नहीं, लेकिन दूसरी जिंदगी में जरूर मिलेंगे।
View this post on Instagram
बता दें, प्रियंका बेशक इन दिनों हिंदी फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें फरहाना अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इसके बाद उन्हें पिछले साल इंग्लिश फिल्म’ द वाइट टाइगर’ में एक छोटे से रोल में खूब पसंद किया गया। प्रियंका अब अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर हिंट दी थी। उम्मीद है अगले साल तक प्रियंका किसी हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा जरुर होंगी।