प्रियंका, कार्तिक और करीना ने अपने फैंस को खास अंदाज में दी होली की मुबारकबाद
प्रियंका, कार्तिक ने अपने फैंस को खास अंदाज में दी होली की मुबारकबाद
Updated : March 29, 2021 05:05 PM ISTबॉलीवुड और होली का बड़ा पुराना नाता है। बॉलीवुड के गानों के बिना होली अधूरी ही मानी जाती है। इस साला कोरोना ने होली को फीका तो किया लेकिन सेलेब्स ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और सोशल मीडिया पर ही सही अपने फैंस को होली की मुबारकबाद दी है। करीना ने अपने बेटे तैमूर की कलरफुल फोटो के साथ होली विश की है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल इंडिया में होली मनाई थी और इस बार उन्होंने निक जोनस के साथ लंदन में होली मनाई है। कार्तिक ने तो अनोखे अंदाज में होली विश की। उनके साथ में फिल्म भूल भुलैया 2 के को-स्टार राजपाल यादव फिल्म के कैरेक्टर के गेटअप मे दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, अनन्या पांडे और ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने होली की विश दी हैं।
तमाम स्टार्स ने अपने बच्चों की होली खेलते हुए पोस्ट की है। होली की ये सभी पोस्ट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगीय़ आप सभी को हमारी तरफ से भी होली मुबारक। खुश रहिए और सेफ रहिए।