क्या पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं बी-टाउन के नए कपल?
क्या पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं बी-टाउन के नए कपल?
Updated : September 18, 2019 05:04 PM ISTइन दिनों बॉलीवुड में आए दिन नए नए कपल की चर्चा होती रहती है। ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं। ताजा अपडेट पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की है। दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। दोनों पिछले कई दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
View this post on InstagramFeeling all kinds of #friyay (Hawaa ka jhonka+perfect light+caught in the moment+feeling yay)
दोनों ने एक साथ फिल्म वीरे की वेडिंग में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा पुलकित और कृति को एक साथ वरुण शर्मा की जन्मदिन पार्टी में भी देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि जब पुलकित शूटिंग के सिलसिले में चेन्नई गए थे तब कृति ने उन्हें वहां पहुंचकर सरप्राइज कर दिया था।
वैसे कृति से पहले पुलकित यामी गौतम को डेट कर रहे थे। काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ पाया था और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन इस नए रिश्ते के बारे में पुलकित और कृति ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती में नजर आने वाले हैं।