राधिका मदन ने इरफ़ान खान के निधन पर की बात, कहा 'हमें हमेशा लगा कि वो वापस आ जायेंगे'
राधिका मदन ने इरफ़ान खान के निधन पर की बात
Updated : July 01, 2020 08:31 AM ISTइरफ़ान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद 29 अप्रैल को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। इरफान के चले जाने से उनका परिवार अब भी सदमे में है। उनकी पत्नी सुतापा अक्सर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। इरफ़ान को एक्टिंग से बेहद प्यार था शायद इसलिए बीमारी में भी उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम की शूटिग की। इस फिल्म में राधिका मदन, करीना कपूर खान और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई थी।
फिल्म में इरफ़ान खान की बेटी का किरदार निभाने वाली राधिका मदन ने स्पॉटबॉय से बात की। राधिका कहती हैं –“इसे समझने में मुझे 2-3 दिन लगे। मुझे स्पष्ट रूप से इस बारे में अपडेट किया गया था, होमी अदजानिया (डायरेक्टर) हमें बताते रहते थे कि उनकी क्या हालत है।के साथ क्या हो रहा है। इसलिए, एक तरह से हम तैयार थे लेकिन फिर भी हमेशा उम्मीद की किरण रहती है। हमें हमेशा लगा कि वह वापस बाउंस बैक करेंगे, इसलिए, जब वास्तव में ऐसा हुआ, तब कुछ दिन लग गए एहसास होने में।”
अंग्रेजी मीडियम इरफ़ान खान की आखिरी फिल्म थी। लंदन में करीब साल भर इलाज करवाने के बाद वो वापस शूटिंग करने लौट आये थे। सब ठीक ही था। सब प्रार्थना कर रहे थे कि इरफ़ान जल्द ठीक हो जाये। लेकिन कोलन इन्फेक्शन के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर 29 अप्रैल को उन्होंने आखिरी सांस ली। आज भी इरफ़ान अपनी फिल्मों से जिंदा हैं।