कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से पूछा था कमाई का साधन, अब गिरफ़्तारी के बाद वायरल हुआ वीडियो
राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद वायरल हुआ कपिल शर्मा शो का वीडियो
Updated : July 20, 2021 08:17 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनेसमैन पर पोर्नोग्राफिक फ़िल्में बनाने और उन्हें एप पर पब्लिश करने का आरोप है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की तरफ से दावा किया गया है कि राज सीधे तौर पर इस मामले से जुड़े हुए हैं। पोर्नोग्राफिक फ़िल्में बनाने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं जब से राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक फ़िल्में बनाने के गिरफ्तार किया गया है सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हुए हैं। दरअसल, कुछ साल पहले राज, पत्नी शिल्पा और साली समिषा के साथ ‘द कपिल शर्मा’ शो पर पहुंचे थे। यहां हंसी के ठहाके लगाने वाले कपिल ने राज से उनकी कमाई के साधन के बारे में पूछ लिया था। अब यही वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। ट्रोल्स जवाब देते हुए कह रहे हैं कि राज की कमाई का साधन पोर्नोग्राफिक फ़िल्में हैं। देखिये ये वीडियो-
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने
— Dessie Aussie ???? (@DessieAussie) July 19, 2021
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप मे किया गिरफ्तार.
Finally everyone got the right answer of the question asked by kapil sharma on #TheKapilSharmaShow many years ago.#RajKundra #shilpashettykundra #RajKundraArrest pic.twitter.com/TcMFujKiyu
खबरों की माने तो राज ने केंद्रिन नाम की कंपनी शुरू की जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था। ये कंपनी OTT प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करती थी। राज के परिवार के सदस्य ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। इस कंपनी सर्वर पर मुंबई, दिल्ली या भारत के अन्य जगहों पर शूट किये गये अश्लील वीडियो अपलोड कर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिये दूसरे जगह भेजा जाता था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस बिज़नस में राज ने 10 करोड़ रूपये लगाए हैं। उमेश कामत नाम के शख्स ने गिरफ़्तारी के बाद राज और कंपनी से जुड़ी सारी सच्चाई क्राइम ब्रांच को बता दी। अब अगर राज दोषी पाए गए तो उन्हें 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। आज राज कुंद्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।