राज कुंद्रा केस: शिल्पा को सता रही है अपने दोनों बच्चों की चिंता, माँ और बहन बनी सहारा
राज कुंद्रा केस: शिल्पा को सता रही है अपने दोनों बच्चों की चिंता
Updated : July 30, 2021 12:39 AM ISTराज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे कांड में एक्ट्रेस की भूमिका की जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि पति के इन कामों के बारे में शिल्पा को अंदाज़ा था। वहीं एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। उन्हें अपने दोनों बच्चों की फ़िक्र सता रही है। शिल्पा एक 9 साल के बेटे वियान और डेढ़ साल की बेटी समिषा की माँ है। एक्ट्रेस की मौजूदा हालत के बारे में बात करते हुए उनके करीबी निर्माता निर्देशक ने बताया कि वो इन दिनों कितनी मजबूती से सभी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्हें बस अपने बच्चों की फ़िक्र है।
View this post on Instagram
करीबी ने बताया-‘वह बहुत मजबूत पारिवारिक मूल्यों वाली एक मजबूत महिला है। इस (घोटाले) ने उसे जबरदस्त उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ इतना भयानक कुछ हो जाएगा। अब वह खुद को सबसे बुरे के लिए तैयार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो उसे केवल अपने दो बच्चों की चिंता है।'
View this post on Instagram
आगे करीबी ने बताया कि इस मुश्किल वक़्त में उनकी माँ सुनंदा और बहन समिषा उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। वो कहते हैं-"वे (माँ और बहन) शिल्पा के जीवन में एक रॉक-सॉलिड उपस्थिति हैं। वह उनके बिना टूट जाती। लेकिन वह अपनी इंडस्ट्री से समर्थन की कमी के बावजूद दृढ़ता से खड़ी हुई है, उसकी मां और बहन के लिए धन्यवाद, जो उसके साथ हैं।’
View this post on Instagram
बता दें, पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने के मामले में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी जमानत याचिका भी रद्द कर दी गई है। वहीं खबरें हैं कि इस मामले में शिल्पा से दोबारा पूछताछ हो सकती है। पिछली जांच में एक्ट्रेस ने पति द्वारा किये जा रहे इन कामों को गलत बताया था। उन्होंने पति का समर्थन करते हुए कहा था कि इरोटिक वीडियो पोर्न से अलग होती हैं। हालांकि, मामले की जांच चल रही है।