राज कुंद्रा की बहन रीना ने भी कविता को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मैंने उसे बड़ी बहन माना था'
राज कुंद्रा की बहन रीना ने भी कविता को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-...
Updated : June 14, 2021 05:51 PM ISTशिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पिछले दिनों अपनी पूर्व पत्नी कविता को लेकर कई बड़े खुलासे किये थे। दरअसल, कविता का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार शिल्पा को ठहराया था। इस इंटरव्यू के बाद राज सामने आये और उन्होंने कविता से अलग होने का सही कारण बताया। राज ने कविता के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का खुलासा किया। उन्होंने हाल में दिए इंटरव्यू में बताया कि कविता का उनकी बहन रीना के पति से अफेयर था। इसी घटना के बाद दोनों के बीच दूरी आ गई और बाद में दोनों का तलाक हो गया। अब इसी मामले में राज की बहन का भी बयान सामने आया गई।
View this post on Instagram
राज की बहन रीना ने हाल में पिंकविला से बात करते हुए सच्चाई दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा- ‘मैंने कविता को अपनी बड़ी बहन माना था। मैंने उसे प्यार किया था और उस पर भरोसा किया था। वो और मैं बहुत क्लोज थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे साथ ये कर सकती हैं। ये दिल तोड़ देने वाला था'।
View this post on Instagram
बता दें, राज ने कविता पर आरोप लगाते हुए बताया था कि उनका बहन रीना के पति वंश से अफेयर चलने लगा था। उनकी माँ ने खुद दोनों को साथ देखा था। बाद में राज ने उन्हें तलाक दे दिया। लेकिन दोनों के इस सेपरेशन के दौरान उनकी 40 दिन की बेटी भी थी। राज ने तलाक के बाद कविता को एक अपार्टमेंट और मोटी रकम दी थी जिससे वो आराम से रह सके।