राम सेतु: अक्षय कुमार ने दिवाली पर किया धमाका, अगली फिल्म में बताएँगे मिथकीय पुल की सच्चाई!
राम सेतु: अक्षय कुमार ने दिवाली पर किया धमाका
Updated : November 14, 2020 01:30 PM ISTअक्षय कुमार ने न सिर्फ फैंस को बल्कि हम खबरनवीसों को भी ऐसा सरप्राइज़ दिया है, जिसकी खबर अभी तक किसी को कानों कान नहीं थी। लेकिन ये मानना पड़ेगा कि अक्षय का नया धमाका दिवाली के लिए परफेक्ट है। अक्षय ने आज अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस किया है, जिसका नाम है ‘राम सेतु’! फैंस को दिवाली विश करते हुए अक्षय ने लिखा, इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों - युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु
आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं l’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >AKSHAY KUMAR... #AkshayKumar to star in #RamSetu... Directed by Abhishek Sharma... Produced by Aruna Bhatia and Vikram Malhotra... Dr Chandraprakash Dwivedi is Creative Producer... FIRST LOOK POSTERS... #HappyDiwali pic.twitter.com/ZLC0G5KHoM
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 14, 2020
अब ये तो हमें कोई भी सही-सही नहीं बता सकता कि अक्षय की इस फिल्म से क्या उम्मीद रखनी चाहिए। ‘राम सेतु’ के पोस्टर पर लिखा है, ‘राम सेतु, मिथ या वास्तविकता?’ आपको बता दें कि फिल्म का इशारा रामायण के उस पहलू की तरफ है जब प्रभु श्रीराम को श्रीलंका तक पहुंचाने के लिए समुद्र पर पल तैयार किया था। इस पल के अस्तित्व को लेकर हमेशा बहस चलती रही है, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार इस फिल्म में क्या नया लेकर आते हैं।