टीवी पर वापस लौट रही है रामानंद सागर की रामायण, इस दिन से होगी टेलीकास्ट
टीवी पर वापस लौट रही है रामानंद सागर की रामायण
Updated : April 16, 2021 12:57 PM ISTदेशभर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस की वजह से एक बार फिर लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। कुछ राज्यों में कर्फ्यू लग गया है। ऐसे हालातों को देखते हुए अब एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण'टीवी पर दिखाई जाएगी। पिछले साल लॉकडाउन में रामायण को सबसे ज्यादा बार देखा गया था। इस बार रामायण स्टार भारत पर री-टेलीकास्ट होने जा रही है। इस बात की जानकारी स्टार भारत के सोशल मीडिया पर दी है है।
View this post on Instagram
दूसरी तरफ रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रामायण दोबारा शुरू होने पर ख़ुशी जताई है।
View this post on Instagram
बता दें, 1987 में पहली बार दूरदर्शन रामानंद सागर की रामायण दिखाई गई थी। इस पौराणिक टीवी शो को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। इस शो में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। वहीं ललिता पवार, सुनील लहरी जैसे एक्टर्स के किरदार आज भी मशहूर है। अब इस टीवी शो को को स्टार भारत पर दिखाया जायेगा।