आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस वजह से टाल दी अपनी शादी, जानिए क्यों
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस वजह से टाल दी अपनी शादी, जानिए क्यों
Updated : November 30, 2021 01:19 AM ISTआलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों खुल कर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हैं, साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। आलिया और रणबीर पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की शादी की खबरें भी उड़ रही हैं। पिछले एक साल से खबरें चल रही है कि कपल इस दिसंबर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है। ताजा खबरों की माने एक्टर्स अपनी शादी एक और आगे टाल सकते हैं। बताया जा रहा है दोनों दिसंबर 2022 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं !
View this post on Instagram
TOI को सूत्र ने बताया एक्टर्स लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। फ़िलहाल शादी को आगे के लिए टाल रहे हैं। आगे एक रिपोर्ट ये भी है कि आलिया और रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रह हैं जिसकी अरेंजमेंट और तैयारियों में टाइम की जरूरत है जो बिजी शेड्यूल की वजह से हो नहीं सकता। दोनों शादी के पहले और बाद छुट्टियों पर भी जायेंगे।
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले करीब 4 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। रणबीर ने अपने एक इंटरव्यू में आलिया को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। वहीं एक्ट्रेस कई मौकों पर रणबीर के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। वहीं दोनों जल्द आयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं। अब इनके फैंस को एक्टर्स की शादी के साथ इनकी साथ में पहली फिल्म का भी इंतजार हो रहा है।