रणबीर कपूर बहन रिद्धिमा के कपड़े गर्लफ्रेंड को कर देते थे गिफ्ट, कपिल के शो पर खुली पोल
रणबीर कपूर बहन रिद्धिमा के कपड़े गर्लफ्रेंड को कर देते थे गिफ्ट
Updated : September 02, 2021 01:51 PM ISTटीवी पर कपिल शर्मा की वापसी के बाद शो पर हर हफ्ते नए गेस्ट नज़र आते हैं। शो की शुरुआत में अजय देवगन और अक्षय कुमार के अलावा अब इस वीकेंड भी धमाका होने वाला है। इस शनिवार वाले एपिसोड में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। वैसे ये पहला मौका होगा जब रिद्धिमा किसी टीवी शो पर नज़र आने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने कपूर परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किये। इन खुलासों में एक सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर भी था। रिद्धिमा ने बताया जब वो पढ़ाई के लिए लंदन गई हुईं थीं तो रणबीर उनके कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड को दे देते थे।
View this post on Instagram
इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो में कपिल रिद्धिमा से रणबीर की शरारतों के बारे में पूछते हैं। इसके जवाब में रिद्धिमा बताती हैं कि वो पढ़ाई के लिए लंदन गई हुई थीं। और इस दौरान रणबीर ने उनके कपड़े जिसमें एक खास टॉप शामिल था, अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया था। जब वो वापस आई तो उन्हें वो टॉप नहीं मिला। बाद में जब उनकी गर्लफ्रेंड घर आई तो उन्होंने उनका टॉप पहना हुआ था। देखिये ये वीडियो-
View this post on Instagram
बता दें, रिद्धिमा अपनी बाकी चचेरी बहनों करीना और करिश्मा कपूर की तरह लाइमलाइट में नहीं रहती। वो पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और अपने काम में व्यस्त रहती हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड और फैमिली पार्टीज में देखा गया है। अब वो असल में कपिल के शो पर आकर एन्जॉय करने वाली हैं। इसके अलावा रिद्धिमा योग में भी विश्वास करती हैं। उनके ज्यादातर इंस्टाग्राम पोस्ट योगा पर ही हैं। अब रिद्धिमा को शो पर देखना मजेदार होगा।