फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, पहचान नहीं पाएंगे आप
फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, पहचान नहीं पाएंगे आप
Updated : October 10, 2019 03:20 PM ISTसाल 2020 में आने वाली बड़ी फिल्मों में से एक रणबीर कपूर और वानी कपूर की फिल्म शमशेरा भी है। वैसे भी फिल्म संजू के बाद रणबीर को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार हैं। ये फिल्म डाकुओं की कहानी पर आधारित है और इसमें संजय दत्त भी नजर आएंगे।
अब इस फिल्म से रणबीर कपूर की एक फोटो लीक हुई है, जिसमें वो अपने कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। उन्होंने धोती और बनियान पहनी है और सिर पर गमछा भी बांधा हैं। ये रणबीर का एकदम अलग ही लुक है। आप एक बार को तो उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।
शमशेरा की शूटिंग काफी देर से शुरू हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 2018 में ही शूट होना था और 2019 में रिलीज। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
रणबीर के फैंस के लिए अगला साल काफी अच्छा होने वाला है। वो सिर्फ शमशेरा में ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म में 2020 में रिलीज होगी।