रणबीर कपूर का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, रंधीर कपूर ने कन्फर्म की खबर
रणबीर कपूर का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, रंधीर कपूर ने कन्फर्म की खबर
Updated : March 25, 2021 07:47 PM ISTएक्टर रणबीर कपूर के फैंस के लिए आज अच्छी खबर सामने आई है। रणबीर कोरोना से ठीक हो गये हैं। उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस खबर को रंधीर कपूर ने कन्फर्म किया है।
बता दें, 9 मार्च को रणबीर कपूर को कोरोना होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। बाद में नीतू कपूर ने एक पोस्ट के जरिये खबर कन्फर्म करते हुए बताया था कि एक्टर कोरोना पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने ये भी जानकरी दी थी कि रणबीर ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था। लेकिन अब रणबीर बिलकुल ठीक हैं। यहां तक कि आज रणबीर ने पिता ऋषि कपूर के लिए घर में आयोजित की गई पूजा भी अटेंड की। बहन रिद्धिमा कपूर ने भाई के साथ पूजा के समय की एक तस्वीर भी शेयर की।
View this post on Instagram
बता दें, रणबीर को कोरोना होने से पहले वो करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे थे। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की बिना टाइटल वाली फिल्म का काम भी चल रहा था। लेकिन कोरोना होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। अब रणबीर बिलकुल ठीक हैं और पूरी सावधानी के साथ दोबारा काम पर लौटने के लिए तैयार हैं।