रणधीर कपूर अपना पुश्तैनी घर बेच कर करिश्मा-करीना के पास होंगे शिफ्ट, ये है वजह
रणधीर कपूर अपना पुश्तैनी घर बेच कर करिश्मा-करीना के पास होंगे शिफ्ट
Updated : April 30, 2021 03:17 PM ISTबॉलीवुड एक्टर और करिश्मा करीना कपूर के पिता रणधीर कपूरबीती शाम कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। इस वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के ICU में रखा गया है। इस बीच ये भी खबर आ रही है कि रणधीर कपूर ने कुछ समय पहले अपने मुंबई के चैम्बूर में स्थित पुश्तैनी घर को बेचने का फैसला किया है।
View this post on Instagram
दरअसल, छोटे भाई राजीव कपूर के निधन के बाद रणधीर इतने बड़े घर में खुद को अकेला महसूस करते हैं। अब उन्होंने दोनों बेटियों करिश्मा- करीना और पत्नी बबिता के आस पास शिफ्ट होने का मन बना लिया है। वो मुंबई के बांद्रा इलाके में शिफ्ट होने का विचार कर रहे हैं। इस इलाके में उनके लिए घर भी बनाया जा रहा है।
View this post on Instagram
राजीव कपूर का फ़रवरी में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। तब से रणधीर अकेले ही रह रहे हैं। इस बारे में रणधीर कपूर ने बताया-"राजीव का घर वैसे तो पुणे में था, लेकिन वह ज्यादातर मुंबई में ही मेरे साथ रहता था। अब उसके निधन के बाद मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैंने बबीता, बेबो और लोलो के पास शिफ्ट होने का फैसला किया है।" कोरोना से ठीक हो कर एक्टर बांद्रा इलाके में शिफ्ट हो सकते हैं।