कंगना रनौत के जन्मदिन पर बहन रंगोली ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कहां 'हैपी बर्थडे छोटू'
कंगना रनौत के 33वें जन्मदिन पर बहन रंगोली ने बचपन
Updated : March 23, 2020 10:25 AM ISTकंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्हें उनके फैंस से खूब बधाईयां मिल रही है। लेकिन सबसे खास है बहन रंगोली का पोस्ट। रंगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सपोर्ट करती हैं। उन्होंने कंगना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना के पिता उन्हें पढ़ाते नज़र आ रहे हैं। साथ में खुद रंगोली और उनके भाई भी बैठे दिख रहे हैं।
रंगोली ने कंगना को बर्थडे विश करते हुए लिखा ‘हैपी बर्थडे छोटू’।
देखिये तस्वीर-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Happy birthday Chotu( on the left side typical summer evening back in the 90’s Papa getting home work done, we look very calm but deep down even our bone marrow’s trembling??❤️... pic.twitter.com/1brwHlnHgv
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2020
कंगना का ये जन्मदिन खास तरीके से मनाया जाना था। इस बर्थडे के लिए प्लानिंग भी की गई थी। लेकिन अब लगता है दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की वजह से ये बर्थडे पार्टी बड़े लेवल पर नहीं मनाई जा सकेगी। कंगना अपने इस बर्थडे पर अपने परिवार के साथ समय बिताती नज़र आ सकती हैं।
बता दें, कंगना इस साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म पंगा में नज़र आई थीं। वहीं अब वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हो गई हैं। कंगना जयललिता की बायोपिक और धाकड़ फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म इस साल अंत तक रिलीज़ होंगी।