रंगोली ने कंगना को दबोचकर शुरू किय ब्यूटी ट्रीटमेंट, बोलीं- इसका चेहरा ब्लैकहेड्स से भरा है!
रंगोली ने कंगना को दबोचकर शुरू किय ब्यूटी ट्रीटमेंट
Updated : March 29, 2020 05:42 PM ISTदुनिया में बहनों के प्यार की टक्कर का कुछ और नहीं हो सकता! और इस बात की मिसाल हैं रंगोली चंदेल, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत की बहन। रंगोली ण सिर्फ़ कंगना की बहन हैं बल्कि उनकी मैनेजर भी हैं। कंगना खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन रंगोली ने उस मोहल्ले में भी कंगना के लिए जो माहौल बना रखा है वो मानने वाली बात है। रंगोली आए दिन किसी ण किसी नामी बॉलीवुड सेलेब को उनकी किसी बात के लिए ट्विटर पर धर दबोचती हैं। लेकिन इस बार मामला ज़रा उल्टा पड़ गया है। इस बार रंगोली के हत्थे खुद कंगना चढ़ गई हैं। जी हां! हम मज़ाक बिल्कुल नहीं कर रहे। दरअसल, देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से कंगना इस समय अपना सारा समय हिमाचल वाले घर पर बिता रही हैं और जैसा कि हमारी बड़ी बहनें करती आई हैं, रंगोली ने भी कंगना को दबोच के उनका ब्यूटी ट्रीटमेंट स्टार्ट कर दिया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Yeh kaisi actress hai kabhi beauty parlour Nahin jati, cosmetic beauty ki duniya kahan se kahan pahunch gayi iska face black heads se bhara pada hai ??aaj mushkil se haath aayi hai ?
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 29, 2020
Pic courtesy Papa ? pic.twitter.com/olD58jwsCV
ट्विटर पर इस दुर्लभ घटना का वीडियो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, ‘ये कैसी एक्ट्रेस है कभी ब्यूटी पार्लर नहीं जाती, कॉस्मेटिक ब्यूटी की दुनिया कहाँ से कहाँ पहुँच गईइसका फेस ब्लैकहेड्स से भरा पड़ा है। बड़ी मुश्किल से हाथ आई है।’ मतलब एक तो रंगोली ने कंगना का ब्यूटी ट्रीटमेंट कर डाला और साथ ही बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ पर ‘कॉस्मेटिक ब्यूटी’ होने का ठप्पा भी लगा दिया! सो स्मार्ट! रंगोली ने ट्वीट में ये भी मेंशन किया कि दोनों बहनों की ये फोटो उनके पापा ने ली है।