घुटनों पर बैठकर रणवीर सिंह ने बुजुर्ग महिला को दिया फूल, वीडियो वायरल!
घुटनों पर बैठकर रणवीर सिंह ने बुजुर्ग महिला को दिया फूल, वीडियो वायरल!
Updated : August 05, 2019 11:36 AM ISTबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा जाने जाते हैं। रणवीर के फैंस उनसे जितना प्यार करते हैं, उतना ही प्यार वो भी अपने फैंस से करते हैं। इस बात का सबूत एक फिर हम सबके सामने है। दरअसल रणवीर इस वक्त लंदन में वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच शूटिंग से समय निकालकर लंदन के साउथहॉल पहुंचे थे। फैंस ने ढोल वगैरह बचा कर उनका जबरदस्त स्वागत किया।
रणवीर से मिलने उनके सैकड़ों फैंस पहुंचे थे, इस बीच उनकी एक खास फैंस भी आई थीं। जिससे रणवीर बेहद ही खास अंदाज में मिले। रणवीर से मिलने एक बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर पहुंची थीं। एक्टर बुजुर्ग महिला से मिलने के लिए खुद ही आगे गए और घुटनों के बल बैठकर उनको गुलाब का फूल दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके गाल चूमे। रणवीर भी महिला से गले मिले और फिर चल दिए। अब उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। लोग रणवीर के व्यवहार की काफी तारीफ कर रहे हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >? | Ranveer Singh Spotted with some lucky fans in London ?
— RanveerSingh TBT | #83?♥️ (@RanveerSinghtbt) August 3, 2019
_
Him with Elders ! ??? pic.twitter.com/xFIaoD0hkS