इटली की इस सबसे खूबसूरत जगह शादी करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण !
Updated : March 10, 2019 01:30 PM ISTदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरे सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मफेयर के मुताबित ये जोड़ा इस साल 10 नवम्बर को शादी करने वाला है। अब इनकी शादी की खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि दोनों अनुष्का और विराट की तरफ इटली में शादी करने वाले हैं। दोनों इटली के कोमो लेक में शादी करेंगे। ये जगह इटली की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। वैसे दोनों की तरफ से शादी की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये बात तो पक्की है कि अगर दोनों की शादी हुई तो ये इस साल की सबसे ग्रैंड शादी होने वाली है।
अगर 90s में होती दीपिका-रणवीर की शादी तो ऐसा होता उनका वेडिंग फोटोशूट !
दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे हैं। साथ ही अब कि तीन फिल्मों में इन्होंने साथ में काम किया है। फिल्म ‘राम लीला’ ‘बाजीराव मस्तानी’ और इस साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘पद्मावत’। इन तीनों ही फिल्मों ने न सिर्फ धमाकेदार कमाई की बल्कि इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी को खुश कर दिया। दोनों फ़िलहाल अपने अपने काम में बिजी हैं। साथ ही चोरी से शादी की तैयारियां भी की जा रही है। अब इनके फैन्स तो दोनों को असल में दूल्हा दुल्हन बने देखना चाहते हैं।
तस्वीरें: कुछ ऐसी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी !