रणवीर सिंह का नया हेयरस्टाइल देख फिर बिदका सोशल मीडिया; कोई बोला ‘क्यूट’ तो किसीको याद आया ‘मुर्गी फ़ार्म’!
रणवीर सिंह का नया हेयरस्टाइल देख फिर बिदका सोशल मीडिया
Updated : September 08, 2021 07:47 PM ISTबॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब रणवीर सिंह को न सिर्फ उनकी दमदार एक्टिंग और डैशिंग पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है, बल्कि वो अपनी फैशन चॉइस के लिए भी काफी फेमस (?) हैं। फैशन गुरु से लेकर फैशन डिज़ास्टर ताका का दर्जा पा चुके रणवीर को चाहे कोई कुछ भी कहे, मगर एक बात तय है, वो एक्स्परिमेंट करने से रत्ती भर नहीं घबराते। और उनका ऐसा ही एक नया एक्स्परिमेंट आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दरअसल, रणवीर सिंह डायरेक्टर शंकर की राम चरण और कियारा अडवाणी स्टारर ‘एस वी सी 50’ के मुहूर्त पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाए गए थे। इस इवेंट पर पहुंचने के लिए जब वो मुंबई एयरपोर्ट आए तो उनका लुक देखने लायक था । रणवीर ने एक सूट पहना था जिसके नीचे शर्ट नहीं थी और उनकी ज़बरदस्त मेहनत कर बनाई चेस्ट झांक रही थी। उनके गले में भगवन गणेश का एक लॉकेट था। लेकिन सबसे कमाल था रणवीर का हेयरस्टाइल।
उन्होंने सर के ऊपर- और सर के पीछे, कुल दो चुटिया बना रखी थीं। बस फिर क्या था, कुछ ही देर में इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं। और जैसा कि आप समझ सकते हैं, रणवीर के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गयी। किसी को रणवीर का ये लुक पसंद आया, तो किसी को उन्हें देखकर ‘मुर्गी फ़ार्म’ याद आ गया। देखिए रणवीर के डबल-चुटिया लुक से उपजे कुछ मज़ेदार मीम्स:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#RanveerSingh
— Parth (@X__Parth) September 8, 2021
Who do you think has slayed the look? pic.twitter.com/vTTjcUz6nq
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Isko koi poultry farm le jao bhai! #RanveerSingh pic.twitter.com/XwgGmRk62v
— Sapna Madan / सपना मदान (@sapnamadan) September 8, 2021
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#RanveerSingh ? are aakhir karna kya chahta hai pic.twitter.com/294EYlf9DW
— ᔕⒶˡlᵘ ?? (@Ask_Sallu) September 8, 2021
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram