दीपिका को घूरते हुए रणवीर ने शेयर फोटो, लेकिन फैंस की नजर आंटी पर अटकी
दीपिका को घूरते हुए रणवीर ने शेयर फोटो, लेकिन फैंस की नजर आंटी पर अटकी
Updated : October 14, 2019 12:46 PM ISTरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेवरेट कपल मे से हैं। दोनों की कैमेस्ट्री उनको फैंस को फाफी पसंद है। अगले महीने दोनों की शादी को एक साल हो जाएगा। हालांकि रणवीर अपनी पुरानी यादों को बिलकुल नहीं भूले हैं कि कैसे वो दीपिका के साथ फ्लर्ट किया करते थे।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो फिल्म 'गोलियों की रास लीला रामलीला' की है। इसमें रणवीर दीपिका के पीछे बैठे उनकी कमर को देखते नजर आ रहे हैं। और उन्होंने लिखा है कि किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है।
इस फोटो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन उनके फैंस ने इस फोटो में एक अलग ही एंगल ढूंढ लिया है। फोटो में एक लेडी दिख रही है रणवीर को देख रही है। इस पर फैंस ने अपना रियेक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ''आपकी नजरें दीपू पर और आंटी की नजरें आप पर।''
यहां देखिए इस फोटो पर और कैसे कैसे रियेक्शन मिले हैं।
वैसे रणवीर और दीपिका की बात करें तो दोनों रील लाइफ में भी पति-पत्नी का रोल निभाते नजर आएंगे। रणवीर सिंह वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 में कपिल देव का रोल करेंगे। वहीं इसी फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी के रोल में दिखेंगी।