रणवीर सिंह की साली ने जीजा को मसखरे अंदाज में विश किया बर्थडे
रणवीर सिंह की साली ने जीजा को मसखरे अंदाज में विश किया बर्थडे
Updated : July 06, 2020 12:40 PM ISTएक्टर रणवीर सिंह का आज 35वां जन्मदिन है। फैंस उनको सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण ने भी अपने जीजा के लिए खास बर्थडे मैसेज दिया है। अनीशा जो कि एक प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर भी हैं। उनका रणवीर सिंह के साथ एक अच्छा बॉन्ड है।
अनीशा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजा जी।'' इसी के साथ उनकी इस्टाग्राम स्टोरी में रणवीर सिंह का एक डांसिंग इमोजी भी नजर आ रहा है और ये काफी मजेदार है। साफ ही कि साली अपने जीजा के साथ थोड़ा मसखरी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर तो रणवीर सिंह अब ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस की बधाइयों से आज उनका इनबॉक्स फुल हो गया होगा। रणवीर सिंह वैसे फिल्म 83 में नजर आएंगे। जहां वो लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल प्ले करेंगी और उनकी रियल पत्नी दीपिका पादुकोण भी उनकी रील पत्नी यानी कपिल देव की वाइफ का किरदार करेंगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि मेकर्स ने फैसला किया है कि वो इस फिल्म को थियेटर्स पर ही दिखाएंगे जबकि तमाम फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं और कुछ हो भी चुकी हैं।