रणवीर ने मां के बर्थडे पर दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉरमेंस, किया ताबड़तोड़ डांस; देखिए धमाकेदार वीडियोज़
रणवीर ने मां के बर्थडे पर दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉरमेंस
Updated : August 24, 2021 06:42 PM ISTबॉलीवुड के पावर बॉम्ब एक्टर रणवीर सिंह के कई वीडियो आज सुबह से इन्टरनेट पर वायरल हुए जा रहे हैं। और इन वीडियोज़ में उनका मस्ती भरा मूड देखने लायक है। दरअसल, हाल ही में रणवीर की मां अंजू भवनानी ने अपना बर्थडे मनाया है और उनकी बर्थडे पार्टी में रणवीर और उनकी एक्टर वाइफ दीपिका पादुकोण नज़र आए। रविवार को दोनों को इस पार्टी में जाते देखा गया था, मगर अब इनके जो वीडियो उस पार्टी से सामने आ रहे हैं वो बहुत मज़ेदार हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
पार्टी के अन्दर से आए इन वीडियोज़ में रणवीर कई सारे गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियोज़ में वो दीपिका के सामने अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के पॉपुलर गाने- नशे सी चढ़ गयी, पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता है इस गाने पर डांस करने के लिए रणवीर ने अपनी जैकेट उतार दी। वो वाइट वेस्ट और जींस में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
ड़े बाल रखे हुए रणवीर ने एक ब्लैक हैट लगा रखी है। जब रणवीर डांस कर रहे हैं तो दीपिका उनके सामने घर के बाकी सदस्यों के साथ बैठी हैं और मुस्कुरा रही हैं। वीडियो में कुछ लोग रणवीर के लिए चीयर करते हुए नज़र आ रहे हैं।