दीपिका के जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर की बचपन की ये क्यूट फोटो, सोशल मीडिया पर छाई
दीपिका के जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर की बचपन की ये क्यूट फोटो
Updated : January 06, 2020 10:55 AM ISTदीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर दीपिका लखनऊ पहुंची, जहां उन्होंने एसिड अटैक सरवाइवर के साथ समय बिताया। इस मौके पर उनके पति रणवीर सिंह भी साथ थे। साथ ही विक्रांत मेसी, मेघना गुलजार और लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद थे।
भले ही रणवीर पूरे दिन दीपिका के साथ थे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दीपिका को अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने दीपिका के बचपन की एक फोटो शेयर की और लिखा, "मेरी छोटी मार्शमैलो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'' रणवीर की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।
undefinedI have celebrated the birthday of the most popular of Bollywood with sheroes members in sheroes hangout Lucknow. enjoyed a lot..she is so humble and kind hearted lady. Happy Birthday mam..
— Garima Awasthi (@Garima94988747) January 5, 2020
We all are so excited to see you in the movieChhapaak.@deepikapadukone @RanveerOfficial pic.twitter.com/PvFjWxOUN0
दीपिका ने इस बार अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया। रणवीर उनके साथ लखनऊ तो पहुंची ही। उससे पहले वो 'छपाक' के सेट पर भी उनसे मिलने पहुंच गए थे। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगी। इसमें वो कपिल देव की पत्नी का रोल करेंगी। जबकि कपिल देव का रोल खुद उनके पति रणवीर सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि दीपिका फिल्म महाभारत में भी नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।