अपनी अगली फिल्म 'जयेश भाई' में गुजराती छोकरा बने रणवीर सिंह, फर्स्ट लुक आया सामने
अपनी अगली फिल्म 'जयेश भाई' में गुजराती छोकरा बने रणवीर
Updated : December 04, 2019 12:05 PM ISTरणवीर सिंह की एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का लुक सामने आ गया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से छा भी गया है। फिल्म में रणवीर का रोल एक गुजराती लड़के का है। वो इस नए लुक में एकदम गुजराती छोकरा बने हुए हैं। उन्होंने नारंगी रंग की प्रिंटिड पोलो नेक टी-शर्ट और एक फेडेड जीन्स पहनी है। हेयरस्टाइल भी काफी अलग है और हल्की सी मूछें भी नजर आ रही हैं।
रणवीर काफी चौंकने वाले अंदाज में खड़े हैं और पीछे घूंघट में खड़ी सभी औरतों को रोक रहे हैं। सभी औरते भीं गुजराती परिधान में दिख रही हैं। रणवीर सिंह ने खुद ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''जयेश भाई हैं एकदम जोरदार!''
View this post on InstagramJAYESHBHAI hain ekdum JORDAAR! ???? #JayeshbhaiJordaar #ManeeshSharma #DivyangThakkar @yrf
फिल्म को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं और यश राज स्टूडियो की तरफ से ये फिल्म प्रोड्यूस की जा है। पिंकविला के मुताबिक, रणवीर सिंह ने जयेशभाई के कैरेक्टर के बारे में बात की और कहा था, "जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने में सक्षम होना चाहिए, और इसके साथ खेलना चाहिए। जयेशभाई एक साधारण व्यक्ति है, जो एक असाधारण स्थिति में कुछ असाधारण करते हुए खत्म होता है। जयेशभाई संवेदनशील और दयालु हैं। वो पितृसत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है।''
रणवीर सिंह की बाकी फिल्मों की बात करें तो वह जल्दी ही वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगे। वो फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वो कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।