रणवीर ने बेहद प्यारे अंदाज़ में दीपिका को किया बर्थडे विश; कहा- मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया!
रणवीर ने बेहद प्यारे अंदाज़ में दीपिका को किया बर्थडे विश
Updated : January 06, 2021 08:31 AM ISTबॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वालीं दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर पूरे बॉलीवुड ने उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएँ दीं। लेकिन अपने पार्टनर की बर्थडे विश तो सभी के लिए स्पेशल होती है। दीपिका के पति, एक्टर रणवीर सिंह ने उन्हें बहुत स्पेशल अंदाज़ में बर्थडे विश किया। रणवीर ने दीपिका के बचपन की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही हैं और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया। हैप्पी बर्थडे!’
View this post on Instagram
मंगलवार शाम को रणवीर की शेयर की गई इस फोटो में दीपिका एक साल के करीब की हैं और उन्होने क्रीम कलर का स्वेटर पहना है। दीपिका और रणवीर मुंबई में मीडिया के साथ केक काटते भी नज़र आए। पपराजी के शेयर किए फोटोज में जहां दीपिका और रणवीर दोनों ब्लैक कलर में ट्विन कर रहे हैं और दोनों ने मास्क लगा रखा है।
View this post on Instagram
रणवीर ने दीपिका के साथ अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की जो शायद केक-कटिंग के समय की है।
View this post on Instagram
बता दें, कि रणवीर और दीपिका कुछ समय पहले राजस्थान के रणथंभौर में एक साथ छुट्टियाँ मनाने गए हुए थे, जहां इनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी देखा गया था। ये धांसू कपल अब कबीर खान की फिल्म ‘83’ में एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएगा।