रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने दी तबियत की जानकारी, कहा 'अगले 24 घंटे बहुत जरुरी हैं, दुआ करें'
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने कहा 'अगले 24 घंटे बहुत जरुरी हैं, दुआ करें'
Updated : December 12, 2020 10:44 AM ISTशुक्रवार की दोपहर बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। रेमो को हार्ट अटैक आने की खबर ने उनके फैंस और दोस्तों को परेशान कर दिया। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट की माने तो अब रेमो ठीक हैं।
View this post on Instagram
रेमो को हार्ट अटैक की खबर के बाद बॉलीवुड कोरियोग्राफर अहमद खान अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। इसके अलावा सलमान युसूफ खान, डांसर धर्मेश और रेमो के खास दोस्त एक्टर आमिर अली भी उनका हाल चाल जानने हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। आमिर ने बताया कि रेमो अब भी आईसीयू में हैं और वो रिकवर हो रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने भी बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। लिजेल डिसूजा ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया- "यह एक ब्लॉकेज था। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है। वह आईसीयू में है। कृपया प्रार्थना करें। अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
बता दें, रेमो डिसूजा ने बतौर बैकग्राउंड डांसर और फिर कोरियोग्राफर बन अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन में भी किस्मत अजमाई और ‘फालतू’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई डांस रियलिटी शो में बतौर जज भी नज़र आये। फ़िलहाल उन्हें चाहने वाले फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।