रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक जेल से रिहा होने के बाद पहली बार आए नजर
रिया और भाई शोविक जेल से रिहा होने के बाद पहली बार आए नजर
Updated : January 03, 2021 06:26 PM ISTरिया चक्रवर्ती और भाई शोविक जेल से रिहा होने के बाद 3 जनवरी को पहली बार नजर आए। रिया जेल से अक्टूबर और शोविक दिसंबर में रिहा हुए थे। भाई बहन रविवार को मुंबई में दूसरा घर देखने निकले थे। दोनों शहर में नई प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं।
रिया ने गुलाबी रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था, ''लव इज पावर'' और साथ में काले रंग की पैंट पहनी थी। उन्होंने चेहरा मास्क से ढंक रखा था। एनसीबी ने रिया और उनके भाई को ड्रग्स डिलीवरी और पेमेंट के मामले में गिरफ्तार किया था। शोविक को जमानत के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। उनकी जमानत याचिका कई बाहर खारिज हुई थी और आखिरकार उन्हें 2 दिसंबर 2020 को जमानत मिल गई थी।
खबरें हैं कि फिल्ममेकर रूमी जाफरी रिया के साथ एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं और वो 2021 की शुरुआत में इस फिल्म पर काम भी शुरू कर देंगे। रूमी ने रिया से अपनी मुलाकात के बारे में बताया कि वो ज्यादा बोल नहीं रही थीं। रूमी का कहना था कि जब सही वक्त आएगा तो रिया खुद बा खुद सामने आएंगी।