रिया चक्रवर्ती जिम से निकलती हुई आईं नज़र, फोटोग्राफर ने पूछा हालचाल तो बोलीं- ठीक हो रही हूँ!
रिया चक्रवर्ती जिम से निकलती हुई आईं नज़र
Updated : February 05, 2021 08:14 PM IST2020 में सोशल मीडिया पर अगर किसी एक घटना ने सबसे ज़्यादा असर डाला और लोगों को दो हिस्से में बाँट दिया, तो वो थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत। 14 जून को सुशांत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और पहली बार को उनकी मौत का कारण आत्महत्या माना गया। मगर उसके बाद सुशांत के घरवाले, उनकी एक्स अंकिता लोखण्डे और आम जनता ने उनकी मौत की गहन जांच के लिए दबाव बनाया। इस दबाव की कारण एक समय सीबीआई, ईडी और एनसीबी, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस सुशांत के मामले की जांच कर रहे थे। सुशांत की मौत से जुड़ी ड्रग्स जांच के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया और सोशल मीडिया पर उंक बुरी तरह ट्रोलिंग शुरू हो गई, जो की यूं भी सुशांत की मौत के बाद से जारी थी।
View this post on Instagram
कोरोना से पहले का समय अगर याद करें तो हम अक्सर दिन भर मुंबई में नज़र आए सितारों की तस्वीरें आपको दिखाते थे, जिसमें अक्सर सुशांत और रिया जिम से आगे-पीछे निकलते नज़र आते थे। रिया के जेल जाने और फिर बेल पर बारी होकर आने के बाद, अब जाकर उनका शहर में दोबारा नज़र आना शुरू हुआ है। आज रिया एक बार फिर उसी जिम से निकलती हुई नज़र आईं जहां वो सुशांत के साथ नज़र आती थीं। जब उनसे पपराजी ने पूछा की वो कैसी हैं तो उन्होने कहा- ठीक हो रही हूँ। रिया ने इस बीच जो कुछ झेला उसके बाद तो सभी यही चाहेंगे कि वो जल्द ही पूरी तरह रेडी होकर वापिस काम पर लौटें।