रिया चक्रवर्ती ने शिबानी दांडेकर के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस जैसा चाहती हैं बनना
रिया चक्रवर्ती ने शिबानी दांडेकर को बताया 'दुनिया की सबसे खास लड़की'
Updated : August 27, 2021 05:55 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और शिबानी दांडेकर की दोस्ती के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दोनों की दोस्ती कुछ ऐसी है कि जब रिया अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थीं अब शिबानी उनकी हिम्मत बनकर उनके साथ खड़ी थीं। शिबानी में रिया के सपोर्ट में कई पोस्ट भी शेयर किये थे। ऐसे में जब बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे हो तो उस कर खास पोस्ट तो बनता है।
रिया ने शिबानी के साथ एक तस्वीर शेयर कर उनके जैसे बनने की इच्छा और उन्हें दुनिया की खास लड़की बताया है। रिया ने लिखा है कि वो उनके जैसा बनना चाहती हैं। वो प्यारी, दयालु, सही और बहादुर हैं। आज उनके जन्मदिन पर मैं बताना चाहती हूं कि शिबानी दांडेकर जैसी दोस्त की चाहत करते हैं। दुनिया की सबसे खास लड़की को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
View this post on Instagram
बता दें, पिछला साल रिया चक्रवर्ती के लिए किसी काले सपने जैसा था। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगे। उन्हें और उनके भाई को न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। ऐसे में शिबानी दांडेकर उनके सपोर्ट में बनी रही। शिबानी ने रिया को न्याय दिलाने की मुहीम छेड़ दी थी। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट भी किया गया था। ऐसे में रिया ने शिबानी के लिए अपने प्यार और सम्मान का इज़हार किया है।