रिया कपूर ने बहन सोनम के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, बेहद क्यूट लग रही हैं दोनों
रिया कपूर ने बहन सोनम के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर
Updated : April 08, 2020 01:54 PM ISTकोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। इस स्थिति में जो जहां था वहीं फंस गया है। कुछ हमारे बॉलीवुड सलेब्स विदेशों में फंसे हैं तो कुछ दूसरे शहरों में। ऐसे में रिया कपूर अपनी बहन सोनम को बहुत याद कर रही हैं। दरअसल, सोनम पिछले महीने ही लंदन से वापस दिल्ली अपने ससुराल लौटी हैं। उनके वापस आने के बाद देश में लॉकडाउन लग गया और अब अपने परिवार से नहीं मिल पा रही हैं। कुछ समय पहले सोनम ने बहन और पापा अनिल कपूर को याद करते हुए फोटो शेयर की थी। अब रिया ने की है।
रिया ने बड़ी बहन सोनम के साथ बचपना की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने सोनम के लिए बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है।
बता दें, सोनम ने अपने पिछले पोस्ट में बताया था कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक ही देश में रहने के बाद वो इतने दिनों तक अपने पेरेंट्स और बहन से अलग रही हों। वो अपने परिवार को याद कर रही हैं और उनसे जल्दी मिलना चाहती हैं, फ़िलहाल वो दिल्ली में अपने ससुराल में हैं।लंदन से आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था।