ऋषि कपूर और इरफान खान में है ये गहरा कनेक्शन, वायरल तस्वीर से जानिए
ऋषि कपूर और इरफान खान में है ये गहरा कनेक्शन, वायरल तस्वीर से जानिए
Updated : April 30, 2020 12:03 PM IST''आज जो कहानी खत्म कर दी है हमने… इसे सुनाने वाले तो बहुत होंगे… डर तो यह है कि शायद इसे सुनने वाला कोई नहीं होगा।'' - इरफान खान (डी- डे)
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दो दिनों के अंदर ही दो बड़े दिग्गज एक्टर्स को खो दिया। ऋषि कपूर और इरफान खान की आप आपस में तुलना नहीं की सकती लेकिन दोनों का आपस में एक कनेक्शन जरूर है। और वो कनेक्शन है हीरो और विलेन। दोनों ही एक्टर्स एक साथ 2013 में आई फिल्म डी-डे में नजर आए थे। जहां इरफान खान फिल्म में अंडर कवर रॉ एजेंट थे, वहीं ऋषि कपूर ने एक टेररिस्ट का किरदार निभाया था। इरफान ने तो ऋषि कपूर की जमकर तारीफ भी की थी।
फिल्म में इन दोनों के अलावा अरुण रामपाल, हुमा कुरैशी और श्रुति हसन भी अहम रोल में थे। अब इस फिल्म से दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि दोनों ही दिग्गज अब इस दुनिया मे नहीं हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Heartbreaking!
— Armaan Malik ❤️Admirer? (@Sidharth__AM22) April 30, 2020
Two days in a row. We have lost another star.
?
Rest in peace,#RishiKapoor #IrrfanKhan pic.twitter.com/Px7A3PMq8j
इरफान ने की थी ऋषि कपूर की जमकर तारीफ
2013 में ही जब फिल्म आई तो इरफान खान ने एक इंटरव्यू ऋषि को हॉट लिक्विड बताया था। फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ''मेरा कजन उनका (ऋषि कपूर) जबरदस्त फैन है, हालांकि मैंने उनकी सभी फिल्में देखी है। मैंने कभी नहीं लगा कि मैं ऋषि कपूर के जैसा बन पाऊंगा। वो एक हॉट लिक्विड हैं। उन्होंने अपनी क्राफ्ट पर बहुत बेहतरीन काम किया है और वो उन स्टार्स में से हैं जिनसे आप कभी बोर नहीं होगा भले ही वो बार बार एक ही चीज कर रहे हों या एक के बाद एक फिल्म कर रहे हों। मुझे लगता है कइ इससे उनकी सेकेंड इनिंग और भी अलग बन जाती हैं। उन्हें एक स्टार होने की जरूरत नहीं है, एक्टर के तौर पर उन्होंने ब्लास्ट कर दिया है।''
अब दोनों ही स्टार कलाकार अब हमारे बीच नहीं है। हालांकि दोनों को ही अभी बहुत कहानियां कहनी थीं। दोनों ने ही अपनी बिमारी का इलाज करवाया लेकिन ठीक होने के बाद भी वो जंग हार गए।