लता मंगेशकर की गोद में खेले थे ऋषि कपूर, आशा भोसले के हाथ की पसंद थी बिरयानी
लता मंगेशकर की गोद में खेले थे ऋषि कपूर, आशा भोसले के हाथ की पसंद थी बिरयानी
Updated : April 30, 2020 12:51 PM ISTबॉलीवुड ने दो दिनों दो महान एक्टर्स को खो दिया। पहले बुधवार को इरफान खान और फिर गुरुवार को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर के जाने से अब बॉलीवुड में शोक की लहर है। लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर का याद करते हुए उनके बचपन की तस्वीर शेयर की तो आशा भोसले ने उनके किस्से बताए।
6 महीने की उम्र में लता मंगेशकर की गोद में खेलते थे ऋषि कपूर
लता मंगेशकर ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि ऋषि कपूर जब 6 महीने थे तो वो उन्हें अपनी गोद में खिलाती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके अलावा लता ने बताया, ''जब अमेरिका में थे तो मुझे फोन करते थे...हम घंटो फोन पर बात करते थे।'' चैनल से बात करते हुए लता इतनी दुखी हो गईं कि उन्होंने बात करते करते फोन काट दिया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Kuch samay pehle Rishi ji ne mujhe unki aur meri ye tasveer bheji thi.wo sab din,sab baatein yaad aarahi hain. Main shabdheen hogayi hun. pic.twitter.com/IpwCKMqUBq
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 30, 2020
आशा भोसले के हाथ की पसंद थी बिरयानी
ऋषि कपूर को आशा भोसले के हाथ का खाना बहुत पसंद था। वो उनके घर अक्सर खाना खाने जाया करते थे। आशा भोसले ने भी एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया, ''मेरे हाथ की बिरयानी बहुत खाते थे, मैं उनकी शादी, हल्दी मेहंदी की रस्मों में गई हूं।''
ऋषि कपूर के जाने का दुख पूरे बॉलीवुड को है और हर कोई अपने अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।