न्यूयॉर्क के सैलून में पहुंचे ऋषि कपूर, तो बजने लगा 'मैं शायर तो नहीं' !
न्यूयॉर्क के सैलून में पहुंचे ऋषि कपूर, तो बजने लगा 'मैं शायर तो नहीं'
Updated : August 17, 2019 04:36 PM ISTऋषि कपूर पिछले काफी समय से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी कोई वीडियो तो कभी कोई तस्वीर शेयर करते रहते हैं, जो छा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है, जिसमें वो न्यूयॉर्क के एक सैलून में बैठे हैं। मजे की बात तो ये हैं कि जहां अंग्रेजी गाने बजने चाहिए वहां ऋषि कपूर का ही एक मशहूर गाना 'मैं शायर तो नहीं' बजने लगा।
ये गाना उन्होंने बकायदा रिकॉर्ड किया और बताया कि एक रशिया के शख्स ने उन्हें पहचान लिया और फिर ये गाना बजाया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >My anthem played in a salon whilst getting a hair cut. Russian recognized me and played it from his note book. Thank you Sergie. pic.twitter.com/nnHJVo3OyS
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 16, 2019
फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने भी ऐसा ही एक पल याद करते हुए ऋषि कपूर के ट्वीट पर रिस्पॉन्स दिया। उन्होंने लिखा- "क्या पल! एक बार जब हम वेगास में थे, और साड़ी में मेरी मां और चाची को देखकर, संगीतकार ने अपने वायलिन पर श्री राज कपूर की सिग्नेचर ट्यून को बजाना शुरू कर दिया! दोनों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी, उन्होंने 20 साल तक इस बारे में बात की। जय हिन्द।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >What a moment ! Once we were at the Venetian Casino in Vegas, and on seeing my mum and aunt in a saree, the musician started playing Mr. Raj Kapoor’s signature tune on his violin ! The two ladies had such a big smile on their face, they talked about it for 20 years. Jai Hind ??
— rahul dholakia (@rahuldholakia) August 17, 2019
ऋषि कपूर जल्द ही इंडिया वापस आने वाले हैं। वो इंडिया को काफी मिस कर रहे हैं। कई इंटरव्यूज में वो इंडिया आने की बैचेनी के बारे में बता चुके हैं।