आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये रोहित शेट्टी, एक्ट्रेस ने जताया आभार
आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये रोहित शेट्टी,
Updated : July 09, 2021 12:02 AM ISTटीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में अपनी आर्थिक हालात के बारे में बताया। वो पिछले 4 सालों से बुरे समय से गुजर रही हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस डेढ़ साल ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि उनकी सेविंग्स खत्म हो गई है। घर चलाने के लिए उन्हें अपनी कार और ज्वेलरी तक बेचनी पड़ी। अब वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफ़र करती हैं। शगुप्ता के इस इंटरव्यू के बाद उन्हें सिने जगत से मदद मिल रही है।
आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये रोहित शेट्टी, एक्ट्रेस ने जताया आभार
खबरों की माने तो जब शगुप्ता की हालत के बारे में रोहित शेट्टी को पता चला तो उन्होंने बिना देर किये एक्ट्रेस के अकाउंट में भारी रकम ट्रांसफोर कर दी। इस बात की पुष्टि CINTAA एसोसिएशन प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने पिंकविला से बातचीत में की है। उन्होंने कहा, ''जैसे ही मुझे शगुफ्ता अली की आर्थिक तंगी की बात के बारे में पता चला, तब मैंने रोहित शेट्टी से इस बारे में बात की। पूरी बात सुनने के बाद रोहित शेट्टी उन्हें मदद करने के लिए राजी हो गए।" उन्होंने आगे बताया कि फिल्ममेकर रोहित ने शगुफ्ता के अकाउंट में अच्छी खासी रकम ट्रांसफर की है।
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी से मदद पाकर शगुफ्ता अली उनका आभार जताया है। शगुफ्ता ने कहा कि ईश्वर उनकी सारी इच्छाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि इन पैसों के जरिए वह अपना इलाज जल्दी से शुरू कर सकती। इसके अलावा सीरियल सांस में उनकी को-स्टार नीना गुप्ता, एक्टर सुमीत राघवान और 'सावधान इंडिया' होस्ट सुशांत सिंह ने एक्ट्रेस की मदद की है।