करीना और सैफ ने बड़े बेटे के लिए 'तैमूर' के अलावा सोचा था ये भी नाम, क्या अब आएगा काम?
करीना और सैफ ने बड़े बेटे के लिए 'तैमूर' के अलावा सोचा था ये भी नाम
Updated : February 21, 2021 07:35 PM ISTकरीना कपूर और सैफ अली खान के परिवार में रविवार सुबह एक और सदस्य बढ़ गया है। रविवार सुबह जब ये खबर सामने आई कि करीना दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने एक और प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। लेकिन अभी से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि ये बॉलीवुड कपल अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखेगा! दरअसल, सैफ और करीना ने जब अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा तो बहुत बवाल हुआ था, क्योंकि ये कहा गया था कि ये तुर्की के आक्रान्ता तैमूर से प्रेरित था। सैफ ने तब इस नाम का बचाव करते हुए कहा था कि तैमूर का अर्थ होता है लोहा, और इसी बागत ने उन्हें इस नाम के प्रति आकर्षित किया। लेकिन क्या आपको पता है कि सैफ ने अपने पहले बेटे के लिए तैमूर के लिए एक और नाम भी सोच रखा था?
View this post on Instagram
2018 के एक इंटरव्यू में करीना ने इस बारे में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात की थी। करीना ने कहा था, ‘हमें बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन सपोर्ट भी बहुत मिला था। ट्रोल्स से वैसे भी कोई फ़र्क नहीं पड़ता, लेकिन मेरे हॉस्पिटल जाने से पिछली रात सैफ ने मुझसे पूछा- अगर लड़का होता है, क्या तुम श्योर हूँ कि हमें ये कारण चाहिए? चलो नाम बदल देते हैं और फैज़ रख लेते हैं। और मुझे लगा, नहीं। अगर लड़का हॉग, तो मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब होता है लोहा और मैं आयरनमैन पैदा करुँगी! मुझे उसका नाम तैमूर रखने पर गर्व है’। अब यहां एक मजेदार सवाल ये है... क्या सैफ अब आपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर विचार करेंगे? देखते हैं...