दो महीने बाद लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

Updated : August 21, 2019 04:00 PM IST

करीना और सैफ पिछले दो महीने से ज्यादा का समय यूरोप में बिता कर आये हैं। इस दौरान सैफ ने अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग भी की और परिवार के साथ वक़्त भी बिताया। इस दौरान करीना अपने टीवी शो डांस इंडिया डांस को जज करने के लिए लगातार मुंबई से लंदन आती जाती रही।