सायना: बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल अपनी बायोपिक नहीं करेंगी प्रमोट
सायना: बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल अपनी बायोपिक नहीं करेंगी प्रमोट
Updated : March 26, 2021 04:06 PM ISTबैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने देश का काफी नाम किया है। तभी उन पर बॉलीवुड में सायना नाम की बायोपिक बनी है। इसमें परिणीति चोपड़ा ने सायना का रोल किया है। फिल्म के ज्यादातर सीन सीधे सायना की जिंदगी से ही लिए गए हैं। जब भी बायोपिक बनती है तो जिसकी बायोपिक है वो प्रमोशन के लिए खुद भी सामने आता है।
जैसे सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एम एस धोनी: द अनटोल्ट स्टोरी की प्रमोशन के लिए धोनी ने प्रमोशन किया था। लेकिन सायना ने ऐसा नहीं किया। सायना ने फिल्म को प्रमोट करने का ऑफर मना कर दिया।
View this post on Instagram
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने फिल्म बनाने के समय असली सायना को बुलाया था। उन्होंने खुद उनसे फिल्म की प्रमोशन के लिए पूछा था। लेकिन सायना सिर्फ अपने मन का करती है। वो अभी देश में भी नहीं है। इसलिए सायना का उनकी बायोपिक प्रमोट करने का सवाल ही नहीं उठता।''
बायोपिक पर बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि वो सायना को मैसेज किया करती थीं और उनसे उनकी जिंदगी की छोटी छोटी डिटेल्स लिया करती थीं। परिणीति ने बताया कि वो काफी स्वीट हैं और उन्होंने उनकी काफी अच्छे से मदद की ताकि सब चीजें ठीक से हो जाएं।