दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी सायरा बानो ने कहा- वो स्वस्थ हैं
दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी
Updated : May 03, 2021 07:41 AM ISTदिलीप कुमार की सेहत अब ठीक है। उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार एक्टर की हेल्थ का अपडेट दे रही हैं। दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वो घर चले गए हैं। 98वें साल के दिलीप कुमार को हाल ही में मुंबई के खार में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करा गया था। उनके कुछ रूटीन चेकअप और टेस्ट किए गए थे।
उनकी पत्नी सायरा बानो ने हेल्थ अपडेट देते हुए एएनआई को बताया, ''उन्हें डॉक्टर्स द्वारा सलाह दी गई थी कि वह खार के हिंदुजा हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हो जाएं। उनके शरीर में कोई दिक्कत नहीं, वो ठीक हैं। पिछले दो दिनों में सभी टेस्ट पूरे हो गए हैं और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।''
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) November 26, 2020undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >
उन्होंने आगे कहा, ''सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। आप सभी की दुआओं की वजह से दिलीप साहब सेहमंद हैं और अब घर जा रहे हैं।''
दिलीप कुमार ने पिछले साल दिसंबर में कोरोना के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। जबकि सायरा बानों लगातार ऐसे मुश्किल वक्त में लोगों की मदद में जुटी हुई थीं। जबकि वो ये काम सालों से हर महीने करते आ रही हैं।
बता दें, 11 अक्टूबर 1966 में दिलीप और सायरा बानो ने शादी कर ली थी। शादी के इतने सालो बाद भी सायरा उनका बच्चों की तरफ ख्याल रखती हैं। दोनों ने पिछले साल 54वीं सालगिरह नहीं मनाई थी क्योंकि दिलीप कुमार के दोनों भाई एहसान और असलम का कोरोना की वजह से निधन हो गया था।